फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Exam 2021: Know which candidates will get a chance to participate in CBT 2, NTPC result may be released soon-safalta

RRB NTPC Exam 2021: जानें किन अभ्यर्थियों को मिलेगा CBT 2 में हिस्सा लेने का मौका, NTPC रिजल्ट जल्द ही हो सकता है जारी

Mon, 08 Nov 2021 03:34 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 08 Nov 2021 03:34 PM IST
सार

RRB द्वारा आयोजित की जा रही NTPC भर्ती के CBT 2 के रिजल्ट की घोषणा जल्द ही कि जा सकती है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 35,277 पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन
RRB NTPC Exam 2021: Know which candidates will get a chance to participate in CBT 2, NTPC result may be released soon-safalta
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय रेलवे में इस वक्त नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के 35,277 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और इसके लिए पहले चरण की परीक्षा भी पूरी हो गई है। इस भर्ती के CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे। लेकिन, कोरोना महामारी की वजह से इस परीक्षा को आयोजित करने में काफी समय लगा है और यह परीक्षा 31 जुलाई 2021 को समाप्त हई है। कोरोना महामारी को देखते हुए यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित कि गई थी। CBT 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CBT 2 में भी हिस्सा लेना होगा। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

जल्द ही जारी होगा रिजल्ट :

इस भर्ती के लिए CBT 1 को आयोजित हुए काफी समय बीत चुका है और अब अभ्यर्थी बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। CBT 1 के रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है। लेकिन, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके परिणाम इसी महीने में घोषित किए जा सकते हैं। परिणामों की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। 

विज्ञापन

किन अभ्यर्थियों को मिलेगा CBT 2 में हिस्सा लेने का मौका :

NTPC की इस भर्ती में नौकरी लेने के लिए अभ्यर्थियों को अभी और कई परीक्षाओं से गुजरना होगा। CBT 1 के परिणामों की घोषणा होने के बाद जल्द ही CBT 2 भी आयोजित की जाएगी और इसमें उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा, जो CBT 1 में सफल होंगे। इस बार NTPC भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तथा प्रश्रों के स्तर को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है, कि जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 82 नंबर लाने के बाद, ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 79 नंबर लाने के बाद, एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 73 नंबर लाने के बाद और एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 64 नंबर लाने के बाद CBT 2 में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत SSC GD, यूपी लेखपाल, NDA&NA, UP SI तथा अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए और भी मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed