{"_id":"61b08793eb9db402895cadbe","slug":"rrb-ntpc-cbt-1-result-will-be-released-till-this-date-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"RRB NTPC 2021: CBT 1 का रिजल्ट होगा इस तारीख तक जारी, जानें इसमें कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RRB NTPC 2021: CBT 1 का रिजल्ट होगा इस तारीख तक जारी, जानें इसमें कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित
Wed, 08 Dec 2021 04:15 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Wed, 08 Dec 2021 04:15 PM IST
सार
RRB ने NTPC भर्ती के पहले चरण की लिखित परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। 35,277 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 7वेंफेज में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
rrb
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर केटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। RRB द्वारा 5 दिसंबर को जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक NTPC भर्ती के पहले चरण की लिखित परीक्षा के परिणाम 15 जनवरी 2022 तक घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी। इस परीक्षा के समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी जल्द से जल्द इसके रिजल्ट को जारी करने की मांग कर रहे थे और इसमें देरी होने के बाद अभ्यर्थियों ने डिजिटल आंदोलन भी चलाया था। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :
NTPC भर्ती के पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि इनमें से काफी संख्या में अभ्यर्थियों को पहले चरण की परीक्षा में ही बाहर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CBT 1 में कुल रिक्तियों की संख्या के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 35,277 पदों को भरा जाना है। इसलिए अगर रेलवे कुल रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित करेगा तो भी सवा करोड़ में महज 7,05,540 अभ्यर्थियों को ही CBT 1 में सफल घोषित किया जाएगा। हालांकि, चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में रेलवे जरूरत के हिसाब से बदलाव भी कर सकता है।
विज्ञापन
कब होगी दूसरे चरण की परीक्षा :
RRB ने NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा (CBT 2) का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। RRB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक NTPC भर्ती के CBT 2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी 2022 के बीच किया जाएगा। हालांकि, RRB ने यह साफ कर दिया है कि कोविड-19 स्थिति को देखते हुए सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी इस संबंध में पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन