RRB Group D Phase 4: आरआरबी ग्रुप डी फेज 4 के परीक्षा केंद्रों की शहर सूची जारी, ऐसे चेक करें
RRB Group D Phase 4: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी भर्ती की फेज-4 परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर, 2022 से लेकर 07 अक्तूबर, 2022 तक किया जाना निर्धारित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRB Group D Phase 4: रेलवे भर्ती बोर्ड/RRB ने ग्रुप डी भर्ती की फेज-4 परीक्षा के लिए केंद्रों के शहरों की सूची को जारी कर दिया है। इसे 12 सितंबर को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया और परीक्षा का भी विवरण....
RRB Group D Phase 4: कब होगी परीक्षा?
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी भर्ती की फेज-4 परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर, 2022 से लेकर 07 अक्तूबर, 2022 तक किया जाना निर्धारित है। परीक्षा भारत के विभिन्न शहरों में तीन (3) आरआरसी जैसे आरआरसी: मध्य रेलवे (मुंबई), पूर्वी रेलवे (कोलकाता) और उत्तर पूर्व रेलवे (गोरखपुर) के समूह के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पारियों में आयोजित की जाएगी। अन्य फेज की परीक्षाओं के बारे में भी जल्द ही जानकारी दी जाएगी।
RRB Group D Phase 4: नोटिफिकेशन में दी गई सूचना
बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार उपरोक्त CEN की CBT कई चरणों में आयोजित की जाएगी। अब, यह सूचित किया जाता है कि परीक्षा का चौथा चरण 19.09.2022 से 07.10.2022 तक निर्धारित है, जो कि कोविड -19 महामारी से निपटने के लिए समय-समय पर जारी मौजूदा परिस्थितियों और सरकारी दिशानिर्देशों के अधीन है।
RRB Group D Phase 4: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप-डी भर्ती की फेज-4 परीक्षा के प्रवेश पत्र को परीक्षा से 04 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी नए अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
RRB Group D Phase 4: कैसे चेक करें परीक्षा केंद्र शहरों की सूची?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे city intimation slip ग्रुप डी परीक्षा फेज-4 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब सूची आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकलवा लें।