फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D 2022: In how many phases can it be conducted considering the number of candidates-safalta

RRB Group D 2022: अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए इसे कितने फेज में किया जा सकता है आयोजित

Sun, 09 Jan 2022 10:24 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 09 Jan 2022 10:24 AM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे 23 फरवरी 2022 से परीक्षा शुरू करेगी। कोरोना महामारी को देखते हुए इस परीक्षा को कई फेज में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
RRB Group D 2022: In how many phases can it be conducted considering the number of candidates-safalta
RRB group D recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का सालों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। इन पदों पर भर्ती के लिए रेलवे 23 फरवरी 2022 से परीक्षा शुरू करने वाली है। इस भर्ती के लिए रेलवे ने अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे, लेकिन कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। 1.03 लाख पदों पर होने वाली इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अगर आप भी इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB Group D Free Courses & Mock Test की सहायता ले सकते हैं और मॉक टेस्ट व ई-बुक्स के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

कई फेज में आयोजित होगी परीक्षा 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कोरोना महामारी के बीच अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या के लिए एक साथ परीक्षा आयोजित करना बेहद ही मुश्किल काम है। इसलिए रेलवे ने NTPC भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के तर्ज पर इस परीक्षा को भी कई फेज में आयोजित करने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि NTPC भर्ती में शामिल होने के लिए 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी। ग्रुप D भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे इस परीक्षा को भी 6 या 7 फेज में आयोजित कर सकती है।

विज्ञापन

कब तक जारी होगा एडमिट कार्ड :

ग्रुप D की इस भर्ती के लिए परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने जा रही है। रेलवे द्वारा इस संबंध में जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी के लिए उनका प्रोविशनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं, अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उन्हें परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही UP लेखपाल, UPTET/CTET तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed