फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB ALP 2024 Exam City Slip shortly at rrbapply.gov.in; Link here to download

RRB ALP 2024: किसी भी समय जारी हो सकती है सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Fri, 15 Nov 2024 04:40 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 04:40 PM IST
सार

RRB ALP Exam City Slip: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एएलपी भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची बहुत जल्द जारी की जाएगी। बोर्ड किसी भी समय शहर सूचना पर्ची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है।
 

विज्ञापन
RRB ALP 2024 Exam City Slip shortly at rrbapply.gov.in; Link here to download
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB ALP 2024 Exam City Slip: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से सहायक लोको पायलट (RRB ALP 2024) भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्जी आज जारी की जाएगी। भर्ती बोर्ड किसी भी समय शहर सूचना पर्ची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शहर सूचना पर्ची आज, 15 नवंबर को जारी होनी है। जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in. पर जाकर जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी।

विज्ञापन

RRB ALP Exam City 2024: परीक्षा 25 नवंबर से शुरू होगी

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा 25 नवंबर, 2024 से शुरू होगी। यह परीक्षा 29 नवंबर तक चलेगी। एग्जाम सिटी स्लिप, जो परीक्षा शहर की जानकारी देती है, आधिकारिक रूप से परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाती है। इस प्रकार, परीक्षा के आरंभ से ठीक पहले आज यह स्लिप जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को इसमें अपनी परीक्षा का शहर और अन्य संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

RRB ALP Exam 2024: 18,799 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 18,799 असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए, एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सरल कदम दिए गए हैं, जिन्हें अनुसरण करके उम्मीदवार आसानी से अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

RRB ALP Exam: परीक्षण के विभिन्न चरण

इस भर्ती के चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 1 और 2 आयोजित की जाएंगी। इसके बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और चिकित्सा जांच (Medical Round) जैसे अन्य राउंड्स से भी गुजरना होगा। 

RRB ALP Exam Admit Card 2024: प्रवेश पत्र 4 दिन पहले जारी होंगे

RRB असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। यह भी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जहां से उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकेंगे। 

RRB ALP Exam City Slip 2024: सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका

सिटी स्लिप जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी:

  • सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in. पर जाएं।
  • वेबसाइट पर "परीक्षा शहर" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना व्यक्तिगत विवरण सही से भरें।
  • अब परीक्षा शहर की स्लिप डाउनलोड करें और यह सुनिश्चित करें कि आपकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed