फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB: Railway Recruitment Board released mock test link for ALP, RPF SI exams; Direct link here

RRB: रेलवे की एएलपी और आरपीएफ एसआई भर्ती पर बड़ा अपडेट! आरआरबी ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू की ये सुविधा

Tue, 05 Nov 2024 06:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 06:38 PM IST
सार

RRB Mock Test: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट और आरपीएफ एसआई भर्ती के मॉक टेस्ट के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार लिंक के माध्यम से परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
RRB: Railway Recruitment Board released mock test link for ALP, RPF SI exams; Direct link here
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB Mock Test: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और आरपीएफ एसआई (RPF SI) भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट लिंक लिंक एक्टिव कर दिया है। इन भर्तियों के लिए उम्मीदवार अब अपने संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इस मॉक टेस्ट के माध्यम से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तैयारी कर सकते हैं। यह मॉक टेस्ट विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी होगा जिन्होंने पहले कभी CBT आधारित परीक्षा नहीं दी है।

विज्ञापन

25 नवंबर से शुरू होगी एएलपी भर्ती परीक्षा

इस टेस्ट से अभ्यर्थियों को परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और उत्तर देने की प्रक्रिया का अच्छा विचार मिल सकेगा। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का पहला चरण (सीबीटी-1) 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर, 3, 9 और 12 दिसंबर 2024 को किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड की जानकारी

असिस्टेंट लोको पायलट के अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी देख सकेंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि, शहर और यात्रा प्राधिकरण लिंक सभी संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। यह लिंक संबंधित सीईएन के लिए परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले लाइव होगा। 

उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले ई-कॉल लेटर मिलेगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी अभ्यर्थी की परीक्षा 25 नवंबर को है, तो उसका एडमिट कार्ड 21 या 22 नवंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

असिस्टेंट लोको पायलट के लिए भर्तियां

इस भर्ती में विभिन्न ट्रेड्स के लिए भर्तियां निकाली गई हैं, जिनमें फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेन्स मेकेनिक, मैकेनिक (रेडियो टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन, ट्रैक्टर मेकेनिक, आर्माच्योर कॉयल विंडर, मैकेनिक डीजल, हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, और रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मेकेनिक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed