RPSC SO Recruitment 2021: सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां से करें आवेदन
RPSC Statistical Officer Recruitment: राजस्थान सरकार की ओर से बीते माह सांख्यिकी अधिकारी और संगणक के पदों पर भर्तियों की मंजूरी मिलने के बाद, अब राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने सांख्यिकी अधिकारी (Statistical Officer) के पदों पर भर्ती शुरू कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC SO Recruitment 2021 Online Application Start: सरकारी भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह बेहद अहम और राहत की खबर है। राजस्थान सरकार की ओर से बीते माह सांख्यिकी अधिकारी और संगणक के पदों पर भर्तियों की मंजूरी मिलने के बाद, अब राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने सांख्यिकी अधिकारी (Statistical Officer) के पदों पर भर्ती शुरू कर दी हैं। इसके लिए आरपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। जबकि संगणक भर्ती के पदों के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जल्द जारी होने वाली है।
RPSC SO Recruitment 2021 की अधिसूचना के अनुसार, राज्य लोक सेवा विभागों में कुल 43 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 03 सितंबर, 2021 से आवेदन पंजीयन कर सकते हैं। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 02 अक्तूबर, 2021 है। ऐसे में उम्मीदवार राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
RPSC SO Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अधिसूचना के अनुसार, इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अर्थशास्त्र में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है। या फिर, स्टैटिक्स यानी सांख्यिकी में कम से कम द्वितीय श्रेणी के साथ मास्टर डिग्री हो अथवा वाणिज्य संकाय यानी कॉमर्स में सांख्यिकी विषय के साथ मास्टर डिग्री, या फिर एमएससी एग्रीकल्चर (कृषि) में सांख्यिकी विषय के साथ कम से कम द्वितीय श्रेणी की डिग्री होनी चाहिए।
RPSC SO Recruitment के पात्रता मानदंड
वहीं, अधिसूचना के मुताबिक आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सांख्यिकी अधिकारी के पद की और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विस्तृत अधिसूचना विज्ञापन देख सकते हैं और यहीं से आवेदन भी कर सकते हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।
RPSC SO Recruitment से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां
- भर्ती अधिसूचना जारी होने की तिथि: 26 अगस्त, 2021
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख : 03 सितंबर, 2021
- आवेदन की आखिरी तारीख : 02 अक्तूबर, 2021
RPSC SO Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए: 350 रुपये
- ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: 250 रुपये
- एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए: 150 रुपये
आरपीएससी एसओ रिक्रूटमेंट के लिए यहां करें ऑनलाइन आवेदन
Statistical Officer के लिए उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in या फिर sso.rajasthan.gov.in पर जाएं। पहले स्वयं का यहां रजिस्ट्रेशन करें और फिर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरी करें।