RPSC School Lecturer Exam: जयपुर के एक सेंटर में बदलाव, 23 जून से शुरू होगी परीक्षा; जानें पूरा शेड्यूल
RPSC Exam: स्कूल लेक्चरर और कोच भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 जून से होगा। जयपुर के एक परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
विस्तार
Rajasthan School Lecturer Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर और कोच प्रतियोगी परीक्षा के लिए जयपुर के एक परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है। यह परीक्षा 23 जून से 4 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 2202 पदों के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
जयपुर के सेंटर में बदलाव, नया प्रवेश पत्र जरूरी
आयोग सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार, अब रोल नंबर 1196460 से 1196939 तक के उम्मीदवारों को परीक्षा "रावत सीनियर सेकंडरी स्कूल- विंग-1, विवेक विहार, न्यू सांगानेर रोड, सोडाला, जयपुर (पिन 302019)" में देनी होगी। पहले यह परीक्षा "भारती विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नियर ओल्ड तेजाजी टेंपल, मैन सोडाला, जयपुर" में होनी थी। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है और उन्हें संशोधित केंद्र पर ही परीक्षा देनी होगी।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल
| ग्रुप | परीक्षा दिनांक |
|---|---|
| A | 23 जून 2025 |
| B | 26 जून 2025 |
| C | 30 जून 2025 |
| D | 4 जुलाई 2025 |
एग्जाम पैटर्न कैसा होगा?
इस प्रतियोगी परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-I सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से संबंधित होगा, जो कुल 150 अंकों का होगा और इसके लिए 1.5 घंटे (90 मिनट) का समय निर्धारित है। वहीं, पेपर-II अभ्यर्थी के चुने हुए विशिष्ट विषय (जैसे हिंदी, गणित, इतिहास आदि) पर आधारित होगा, जिसकी अधिकतम अंक संख्या 300 होगी और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। दोनों ही पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) के होंगे। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू है।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in में से किसी एक पर जाएं।
- अब होमपेज पर स्कूल लेक्चरर एडमिट कार्ड लिंक खोलें।
- इसके बाद अपना लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
- आगे उपयोग के लिए प्रिंट आउट ले लें।