फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC RAS Mains 2024 Admit Card OUT: Exam will held on 17 and 18 June; Know Details here

RPSC RAS Mains 2024: राजस्थान आरएएस मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 17 और 18 जून को होगा एग्जाम

Sat, 14 Jun 2025 03:43 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 14 Jun 2025 03:43 PM IST
सार

RPSC RAS Mains 2024 Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए है। मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून को आयोजित होगी। 

विज्ञापन
RPSC RAS Mains 2024 Admit Card OUT: Exam will held on 17 and 18 June; Know Details here
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

RPSC RAS Mains 2024 Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए है। मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून को आयोजित होगी। 

विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा समय जैसी अहम जानकारियां दी गई हैं।

विज्ञापन

दो पालियों में होगी परीक्षा 

परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 फरवरी को हुई थी आरएएस (प्री) परीक्षा

राजस्थान आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में एक ही पेपर था। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के 200 अंकों थे। प्रश्नपत्र का स्तर स्नातक स्तर का था। परीक्षा 3 घंटे तक चली। परीक्षा में नकारात्मक अंक भी लागू है।

प्रारंभिक परीक्षा के बाद आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इसके बाद 20 फरवरी को आरएएस (प्री) 2024 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया था। आरएएस (प्री) परीक्षा में कुल 3,75,657 कैंडिडेट्स ने भाग लिया था।

1096 पदों पर होगा चयन

इस बार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के लिए कुल 733 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। लेकिन 17 फरवरी को आयोग द्वारा पदों की संख्या बढ़ाकर 1096 कर दी गई।

RPSC RAS Mains 2025 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “RAS Main Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें और परीक्षा तक सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed