RPSC Mains: आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा टालने की याचिका खारिज, प्रवेश-पत्र भी हुए जारी
RPSC Mains Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आरपीएससी आरएएस / आरटीएस मुख्य परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी परीक्षा टालने की मांग याचिका खारिज कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आरपीएससी आरएएस / आरटीएस मुख्य परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2021 को क्वालीफाई करके मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आरपीएससी की ओर से 20 और 21 मार्च को राजस्थान के सभी जिला केंद्रों में आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 आयोजित की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की परीक्षा टालने की मांग
इस बीच, सोमवार को ही, सुप्रीम कोर्ट ने आरएएस मुख्य परीक्षा टालने की मांग याचिका खारिज करते हुए आरपीएससी को बड़ी राहत दी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 20 और 21 मार्च को ही करेगा। मामले में जस्टिस केएम जोसेफ, जस्टिस ऋषिकेश रॉय की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता 243 परीक्षार्थियों को भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी परीक्षा
योग्य उम्मीदवारों को आरपीएससी आरएएस / आरटीएस मुख्य मेन 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी डिजिटल पहचान यानी एसएसओ आईडी / उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड जैसे विवरण प्रदान करने की आवश्यकता होगी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने के दौरान उम्मीदवारों को एक वैध आईडी प्रमाण के साथ आरएएस / आरटीएस प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी भी ले जानी होगी। मुख्य लिखित परीक्षा राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
आरपीएससी मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
आरपीएससी आरएएस / आरटीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान चरण नीचे दिए गए हैं:-
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- आरपीएससी आरएएस / आरटीएस मेन एग्जाम एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करें।
- यहां अपना विवरण जमा करें सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको आरपीएससी आरएएस प्रवेश-पत्र प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से देखें।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य कें संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
988 पदों के लिए हो रही आयोग की भर्ती परीक्षा
आयोग टीएसपी और गैर टीएसपी क्षेत्र में 988 रिक्त पदों को भरने के लिए राजस्थान राज्य प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है। आरपीएससी ने 27 अक्तूबर, 2021 को राजस्थान राज्य प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवा भर्ती प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके परिणाम 20 नवंबर, 2021 को घोषित किए गए थे। पूरी चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, व्यक्तित्व और मौखिक साक्षात्कार शामिल है।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां results.amarujala.com पर क्लिक करें।