फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC JLO Recruitment 2025: Apply Now for Junior Legal Officer Posts in Rajasthan

RPSC JLO Recruitment: राजस्थान में जूनियर लीगल ऑफिसर की नौकरियां, स्नातक की डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन

Wed, 27 Aug 2025 05:13 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 27 Aug 2025 05:13 PM IST
सार

RPSC JLO Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दी है। कानून में स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अब आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RPSC JLO Recruitment 2025: Apply Now for Junior Legal Officer Posts in Rajasthan
RPSC - फोटो : https://rpsc.rajasthan.gov.in/

विस्तार

RPSC JLO Registration: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2025 निर्धारित है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कानून (Law) में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
  • विज्ञापन
  • भाषा और सांस्कृतिक ज्ञान: उम्मीदवार को हिंदी (देवनागरी लिपि) में लेखन का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। हालांकि, राजस्थान राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और सामान्य महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी, जबकि राजस्थान की एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस महिला उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इन पदों के लिए सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 400 रुपये निर्धारित है।

कैसे होगा चयन?

RPSC जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) परीक्षा दो चरणों में होगी: लिखित परीक्षा और साक्षात्कार। लिखित परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे: भारत का संविधान, सिविल एवं दंड प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम एवं विधियों की व्याख्या, और भाषा (हिंदी और अंग्रेजी)। प्रत्येक पेपर के अंक 50, 50, 50 और 25+25 हैं।

प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी और उत्तीर्ण अंक 40% निर्धारित हैं (SC/ST को 5% छूट)। प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार के 150 प्रश्नों का होगा। गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे। भाषा पेपर का स्तर वरिष्ठ माध्यमिक के समान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed