फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Assistant Professor Vacancy 2023 Last Date to Apply Today Know How to Register at rpsc.rajasthan.gov.in

Assistant Professor Recruitment 2023: सहायक प्रोफेसर के 1900 से ज्यादा पदों पर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

Mon, 31 Jul 2023 10:19 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 31 Jul 2023 10:19 AM IST
सार

RPSC Assistant Professor Vacancy 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की तरफ से चल रही असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
RPSC Assistant Professor Vacancy 2023 Last Date to Apply Today Know How to Register at rpsc.rajasthan.gov.in
Assistant Professor Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

RPSC Assistant Professor Recruitment 2023 Last Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कॉलेज शिक्षा में 1913 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया का आज यानी 31 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। योग्यताओं को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों rpsc.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख पहले 25 जुलाई तक थी, जिसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2023 कर दिया गया था।

विज्ञापन

Assistant Professor Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य (अनारक्षित) और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग /अति पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए 600 रुपये
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग के लिए 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Assistant Professor Recruitment आयुसीमा

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आयु की गणना 01 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

विज्ञापन

Assistant Professor Recruitment परीक्षा पैटर्न

राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ यानी ओएमआर शीट आधारित होंगे। इसमें लिखित परीक्षा 200 अंकों की और इंटरव्यू 24 अंकों का होगा। इंटरव्यू के लिए 3 गुना अभ्यर्थियों को कैटेगरी वाइज क्वालीफाई किया जाएगा। राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 के लिए परीक्षा अक्तूबर 2023 में ऑनलाइन या ऑफलाइन ली जा सकती है।

Assistant Professor Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • अब आवेदन पत्र भरें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • शुल्क भुगतान करें।

  • आवेदन पत्र प्रिंट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed