फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC AE Prelims 2025 Question Papers Released, Download PDFs for Civil, Electrical, Mechanical, Agri

RPSC AE 2025: राजस्थान असिस्टेंट इंजीनियर प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्नपत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 07 Oct 2025 07:58 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 07:58 PM IST
सार

RPSC AE 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के प्रश्नपत्र जारी कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया इंजीनियरिंग की अलग-अलग शाखाओं में कुल 1,014 पदों को भरने के लिए आयोजित हो रही है।
 

विज्ञापन
RPSC AE Prelims 2025 Question Papers Released, Download PDFs for Civil, Electrical, Mechanical, Agri
RPSC AE Prelims 2025 Question Papers Out - फोटो : rpsc.rajasthan.gov.in

विस्तार

RPSC AE Prelims Question Paper 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा का आयोजन 28, 29 और 30 सितंबर 2025 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। 

विज्ञापन


यह भर्ती प्रक्रिया इंजीनियरिंग की अलग-अलग शाखाओं में कुल 1,014 पदों को भरने के लिए की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

RPSC AE Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

RPSC AE प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नपत्र दो भागों में विभाजित थे -

  • सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान (GK & GS) - यह खंड सभी उम्मीदवारों के लिए समान था।
  • विशिष्ट विषय (स्पेशलाइज्ड ब्रांच) - इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग से संबंधित प्रश्न शामिल थे।


तीन दिनों तक चली यह परीक्षा 160 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

परीक्षा का शेड्यूल

तिथि समय विषय
28 सितंबर 2025 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सिविल इंजीनियरिंग
29 सितंबर 2025 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मैकेनिकल इंजीनियरिंग
30 सितंबर 2025 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग

 
विज्ञापन

RPSC AE Prelims Question Paper 2025: ऐसे डाउनलोड करें प्रश्न पत्र

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘News and Events’ सेक्शन में जाएं।
  • यहां ‘Question Papers’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी शिफ्ट और विषय के अनुसार प्रश्नपत्र लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर PDF फाइल ओपन हो जाएगी।
  • अब आप इस फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed