{"_id":"6263d56c311b0c4bb3216c28","slug":"rpsc-acf-fro-result-2022-released-on-rpsc-rajasthan-gov-in-know-how-to-check-it-here-sarkari-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RPSC ACF FRO Result: राजस्थान पीएससी ने जारी किया एसीएफ और एफआरओ के साक्षात्कार का परिणाम, ऐसे देखें ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPSC ACF FRO Result: राजस्थान पीएससी ने जारी किया एसीएफ और एफआरओ के साक्षात्कार का परिणाम, ऐसे देखें
Sat, 23 Apr 2022 04:01 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 23 Apr 2022 04:01 PM IST
सार
RPSC ACF FRO Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 204 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 से लेकर 26 फरवरी, 2022 तक किया गया था।
विज्ञापन
RPSC ACF FRO Result 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC ACF FRO Result 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वन विभाग एसीएफ और फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर (FRO) के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए साक्षात्कार में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम चेक करने का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
RPSC ACF FRO Result 2022: इतने पदों पर होना है चयन
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 204 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 से लेकर 26 फरवरी, 2022 तक किया गया था। वहीं, साक्षात्कार का आयोजन 30 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। अब इसका परिणाम भी जारी कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों को राज्य के वन विभाग के तहत एसीएफ और फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर (एफआरओ) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
RPSC ACF FRO Result 2022: कैसे चेक कर सकते हैं परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
4. अब पीडीएफ में CTRL + f की मदद से अपना रोल नंबर चेक करें।
5. आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।