फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Teacher Recruitment Application Begins for 32000 Govt Jobs REET Bharti Notification Syllabus Sarkari Naukri

Teacher Recruitment 2022: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 32 हजार पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

Tue, 11 Jan 2022 01:46 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 01:46 PM IST
सार

Sarkari Naukri Teacher Recruitment REET 2022: सरकारी स्कूल में सरकारी शिक्षक की नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबर है। राज्य सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan Teacher Recruitment Application Begins for 32000 Govt Jobs REET Bharti Notification Syllabus Sarkari Naukri
Rajasthan Teacher Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

Teacher Recruitment 2022: सरकारी स्कूल में सरकारी शिक्षक की नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबर है। राजस्थान सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त 32,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की सीधी भर्ती की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसमें रीट यानी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में प्राप्त अंकों को चयन का आधार माना जाएगा। साथ ही 10 फीसदी अंक एकेडमिक इंडेक्स के जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन

राजस्थान शिक्षक भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  1. आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण का प्रारंभ : 10-जनवरी-2022
  2. आवेदन के पंजीकरण की समाप्ति : 09-फरवरी-2022
  3. ऑनलाइन शुल्क भुगतान की समाप्ति : 09-फरवरी-2022
  4. कियोस्क पर शुल्क भुगतान के लिए अंतिम तिथि : 09-फरवरी-2022

 

राजस्थान अध्यापक भर्ती आवेदन 10 जनवरी से शुरू

राजस्थान के शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा (रीट), 2022 के अंकों के आधार पर भर्ती की घोषणा की है। विभाग ने अध्यापक लेवल-1 (प्राथमिक स्कूल कक्षा-एक से पांचवीं) और अध्यापक लेवल-2 (उच्च प्राथमिक कक्षा- छह से आठवीं) के 32 हजार पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत, ऑनलाइन आवेदन मंगलवार, 10 जनवरी से शुरू हो गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, जिनके पास बीएसटीसी, डीएलएड, बीएड और एमएड डिग्री है, वे इसमें आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अलग-अलग हेल्पलाइन शुरू

शिक्षा निदेशालय की ओर से उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। इस बार तीन तरह के सहायता प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। विज्ञप्ति से संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0141-2722520 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। वहीं, शुल्क भुगतान से संबंधित मुद्दों के लिए हेल्पलाइन नंबर 0141-2221424/ 2221425 पर जानकारी ले सकते हैं। जबकि, आवेदन प्रक्रिया और फॉर्म से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 9352323625/ 7340557555 पर संपर्क करना होगा। अधिक जानकारी के लिए recruitment.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन

राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

  1. रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 फरवरी, 2022 को मध्यरात्रि, 12 बजे तक है।
  2. उम्मीदवार को एसएसओ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। यदि एसएसओ आईडी पहले से बनी है, तो उम्मीदवार सीधे लॉगिन कर सकते हैं।
  3. उम्मीदवार एसएसओ लॉगिन करके sso.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 
  4. “शिक्षक भर्ती” लिंक पर क्लिक करें और अपना आवेदन भरें। सुनिश्चित करें कि आपकी सभी जानकारियां सही और सत्यापित हैं।
  5. उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र पर अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार नंबर दर्ज करना आवश्यक है।
  6. आवेदन के लिए अपनी फीस का भुगतान करें।

राजस्थान शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क नीचे निम्नानुसार है -

  • सामान्य/ ओबीसी : 100 रुपये
  • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) : 70 रुपये
  • एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ भूतपूर्व सैनिक और ईडब्ल्यूएस (आय 2.5 लाख से कम) : 60 रुपये
ध्यान दें आवेदन शुल्क के साथ, उम्मीदवारों को राज्यों की ई-सेवाओं के उपयोग के लिए 30 रुपये का भुगतान करना होगा।

राजस्थान शिक्षक भर्ती पदों का विवरण

राजस्थान शिक्षक भर्ती अनुसूचित क्षेत्रों (टीएसपी) और गैर-अनुसूचित क्षेत्र (गैर-टीएसपी) के लिए उपलब्ध है। उपलब्ध रिक्तियों के विवरण के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं -
 
पद क्षेत्र सामान्य शिक्षा विशेष शिक्षा कुल
अध्यापक लेवल-1 अनुसूचित क्षेत्र 3500 60 3560
अध्यापक लेवल-1 गैर अनुसूचित क्षेत्र 11500 440 11940
अध्यापक लेवल-2 अनुसूचित क्षेत्र 2580 55 2635
अध्यापक लेवल-2 गैर अनुसूचित क्षेत्र 13420 445 13865
महायोग 31000 1000 32000

राजस्थान शिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया 

शिक्षा निदेशालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लेवल-1 में रीट के नंबरों के हिसाब से सीधी मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इसका मतलब 150 अंकों में से जितने अंक आए हैं वहीं स्वीकार होंगे। वहीं, लेवल-2 में रीट के 150 अंकों में से 90 फीसदी अंक भार और एकेडमिक इंडेक्स के 10 फीसदी अंक मिलाकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed