फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of Officer scale in Uttarakhand Grameen bank

ग्रामीण बैंक में निकली भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 31 Aug 2015 03:46 PM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
Recruitment of Officer scale in Uttarakhand Grameen bank

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने ऑफिसर स्केल -III के तहत 04 पद और ऑफिसर स्केल- II के अंतर्गत जनरल बैंकिंग ऑफिसर के 23 पद, आईटी के 04 पद, सीए के 04 पद, लॉ के 04 पद सहित कुल 39 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें ऑफिसर स्केल-II के तहत अनुसूचित जाति के लिए 5 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 02 पद एवं 10 पद ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर चयन, आईबीपीएस- 2014 परीक्षा के स्कोर कार्ड एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए 12 अगस्त, 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। वेतनमान के तहत ऑफिसर स्केल- II के लिए 19,400 रुपये से 28,100 रुपये एवं ऑफिसर स्केल- III के लिए 25,700 रुपये से 31,500 रुपये निर्धारित की किया गया है।
विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम से करें आवेदन

Recruitment of Officer scale in Uttarakhand Grameen bank

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रारंभ होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर द‌िए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे ‌की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदन करने के लिए आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क 20 रुपये एवं ओबीसी और सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जो उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के नाम से चालान के माध्यम से जमा किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि चालान 12 अगस्त, 2015 तक के मान्य होंगे अतः चालान अंतिम तिथि से पहले ही भर दें। आवेदन संबंधी अन्य जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.uttarakhandgraminbank.com पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed