फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment of APO in Uttar Pradesh

खुला नौकरी का पिटारा, 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Fri, 08 May 2015 11:33 AM IST
Updated Fri, 08 May 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of APO in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन


आयु की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300-34,800 रुपये ग्रेड पे 4,800 रुपये दिए जाएंगे। इन पदों पर चयन तीन चरणों (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार) में पूरा होगा। प्रारंभिक चरण में पास हुए आवेदकों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार लिए पुनः आवेदन करना होगा। पुनः आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर अनारक्षित वर्ग को 225 रुपये और आरक्षित वर्ग को 105 रुपये जमा करने होंगे।

विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Recruitment of APO in Uttar Pradesh

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक आयोग की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा करें। आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम ति‌थि 29 मई, 2015 निर्धारित ‌की गई है।

इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये और आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 40 रुपये ई-चालान के माध्यम से स्टेट बैंक या पंजाब नेशनल बैंक की किसी भी शाखा में जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई, 2015 है। आवेदन शुल्क जमा करने के दो दिन बाद ही आवेदन की अंतिम प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/View_Enclosure.aspx?ID=601&flag=H&FID=353 पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed