फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment inspection council of India

भंडारपाल और लिपिक के पदों पर भर्ती, बढ़िया सैलरी

Fri, 24 Apr 2015 03:53 PM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
Recruitment inspection council of India

भारतीय निर्यात निरीक्षण परिषद् ने 49 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में सहायक निदेशक के 11 पद, तकनीकी अधिकारी 2 पद, कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक का 1 पद, प्रयोगशाला सहायक के 4 पद, अनुभाग अधिकारी के 2 पद, लेखा अधिकारी का 1 पद, कार्यालय सहायक के 3 पद, लेखाकार के 2 पद, लिपिक के 8 पद, आशुलिपिक के 4 पद, कनिष्ठ हिंदी अनुवादक के 2 पद, केयर टेकर के 2 पद, भंडारपाल के 2 पद, प्रयोगशाला परिचर के 5 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों के पर आयु सीमा के तहत 18 से 35 वर्ष के युवा पदों के अनुसार अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 18 मई, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आयु सीमा में निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। उपरोक्त पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

18 मई तक कर स‌कते हैं आवेदन

Recruitment inspection council of India

इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें। आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'निदेशक, भारतीय निर्यात निरीक्षण परिषद्, तृतीय तल, नई दिल्ली वाईएमसीए सांस्‍‌कृतिक केंद्र भवन, 1 जय सिंह रोड, नई दिल्ली-110001' के पते पर भेजें। आवेदन शुल्‍क के तहत सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये जमा करने होंगे। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई, 2015 है और आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 25 मई, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक परिषद् की वेबसाइट http://www.eicindia.gov.in/Knowledge-Repository/Media-Room/PDF/Advertisement_No_2015_02.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed