फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in UPSSSC

यूपी में लेखपाल के 2831 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भरें फॉर्म

Sat, 18 Apr 2015 11:44 AM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in UPSSSC

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) लखनऊ में चकबंदी लेखपाल के कुल 2,831 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक को माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 160 रुपये, अनुसूचित जाति/जनजाति के आवेदकों को 70 रुपये ऑनलाइन माध्यम और ई-चालान के माध्यम से नकद रूप से जमा करने होंगे। विकलांग आवेदकों के लिए शुल्क का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

इच्छुक आवेदक ऑनलाइन करें आवेदन

Recruitment in UPSSSC

इन पदों पर आवेदन ‌केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार आयोग की आधि‌कारिक वेबसाइट से दिए हुए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। प्रथम चरण में पंजीकरण करना होगा। उसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें। आवेदन शुल्क जमा करने के दो‌ दिन बाद अंतिम चरण को पूरा करें।

आवेदन के प्रथम चरण पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 18 मई, 2015 है। आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 22 मई, 2015 है। आवेदन शुल्क 17 अप्रैल, 2015 से 20 मई, 2015 तक जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर http://upsssc.gov.in/OuterPages/View_Enclosure.aspx?ID=503&flag=H&FID=1042 पर लॉगआन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed