100 से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती, यहां भरें फॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने 101 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में काउंसलर, लैब टेक्नीशियन, डीएपीसीयू, जिला असिस्टेंट, स्टाफ नर्स, ओएसटी काउंसलर, डॉक्टर इंचार्ज, मेडिकल ऑफिसर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, केयर कॉर्डिनेटर और डाटा मैनेजर के पद शामिल हैं।
इन पदों पर आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता पदों की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इन पदों पर आयु सीमा के तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
15 मई तक कर सकते हैं आवेदन
इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भर कर और उसके साथ समस्त प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ 'हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी, आवास भवन, सी-15, सेक्टर-6, पंचकुला' के पते पर अंतिम तिथि से पूर्व भेजें।
विज्ञापित पदों के लिए आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 15 मई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शैक्षिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक संस्थान की वेबसाइट http://haryanahealth.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।