BHEL में 250 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेल ने विभिन्न ट्रेडों के तहत तकनीशियनों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल विज्ञापित 258 पदों में फिटर के 84 पद, टर्नर के 11 पद, मशीनिस्ट के 10 पद, इलेक्ट्रोनिक्स (मैकेनिकल) के 6 पद, इलेक्ट्रिशियन के 73 पद, वेल्डर के 27 पद, ड्राफ्ट्समैन के 11 पद, पीएसएए के 8 पद, पलंबर के 2 पद, कारपेंटर के 2 पद, मैकेनिक के 20 पद, यूटिलिटी ऑपरेटर के 2 पद और इलेक्ट्रिकल मैकेनिक के 2 पद शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों ने संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टीफिकेट प्राप्त किया हो और 60 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट पास किया हो। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 7,950 - 16,790 रुपये दिया जाएगा।
18 से 25 वर्ष तक के युवा करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों पर चयन के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का केवल साक्षात्कार लिया जाएगा।
इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। आवेदकों से किसी प्रकार आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भेल, झांसी की वेबसाइट http://bheljhs.co.in/ पर लॉग ऑन करें।