फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSB Recruitment for more than 450 posts of lecturer in Odisha, this will be eligibility and apply here

SSB Recruitment: ओडिशा में लेक्चरर के 450 से अधिक पदों पर भर्ती, इस दिन शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Fri, 08 Apr 2022 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 08 Apr 2022 07:56 PM IST
सार

SSB Recruitment: ओडिशा के लेक्चरर के पदों के आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल, 2022 से शुरू होकर 12 मई, 2022 तक चलेगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और वाइवा के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
SSB Recruitment for more than 450 posts of lecturer in Odisha, this will be eligibility and apply here
SSB Lecturer Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

SSB Lecturer Recruitment 2022: राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) ने ओडिशा के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में विभिन्न विषयों में लेक्चरर के कुल 476 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा लेक्चरर भर्ती 2022 के लिए 13 अप्रैल से एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

SSB Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

राज्य चयन बोर्ड ओडिशा के लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों या इसके समकक्ष के साथ स्नातकोत्तर पास किया होना चाहिए। लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई हैं। आधिकारिक सूचना के मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSB Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी

  1. ओडिशा के लेक्चरर के पदों के आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई, 2022 तक चलेगी।
  2. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और वाइवा के आधार पर किया जाएगा।
  3. लिखित परीक्षा बालासोर, बरहामपुर, भुवनेश्वर, बोलनगेर, कटक, जैसोर, राउरकेला और संबलपुर जोन में आयोजित की जाएगी।
  4. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के को छोड़ कर सभी श्रेणी के उम्मीदवारों से 500 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

SSB Recruitment 2022: भर्ती विवरण

कुल पदों की संख्या - 476

  • ओडिया विषय के लेत्चरर के पदों की संख्या - 278 
  • इतिहास विषय के लेत्चरर के पदों की संख्या - 182 
  • हिंदी विषय के लेत्चरर के पदों की संख्या - 16 

SSB Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर न्यूज एंड इवेंट्स के सेक्शन में जाएं।
  • इस सेक्शन में संबंधित भर्ती से जुड़ी लिंक पर क्लिक करें। (लिंक 13 अप्रैल, 2022 को सक्रिय होगा)
  • लिंक खुलने के बाद आवदेन पत्र प्रदर्शित होगा, इस आवेदन में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • अब अपने दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • अब अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed