खुशखबर! इस सूबे में जल्द होंगी 35 हजार भर्तियां, डॉक्टर से लेकर पंचायत लेखा सहायक तक बंपर रिक्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। यहां डॉक्टर से लेकर पशुचिकित्सकों, पंचायत लेखा सहायकों व चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए हजारों की संख्या में नौकरी निकलेंगी। बताया जा रहा है कि अभी पंचायत सहायकों व डॉक्टरों से लेकर विभिन्न पदों पर दस हजार भर्तियां हो रही हैं। जबकि आने वाले कुछ वक्त में 25 हजार रिक्तियां और निकलेंगी।
इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। इस तरह सूबे में 35 हजार रिक्तियां निकलेंगी जिसके जरिए विभिन्न पदों को भरा जाएगा। वरिष्ठ सरकारी अधिकारी का कहना है कि जम्मू- कश्मीर सरकार ने बड़ा और त्वरित भर्ती अभियान शुरू किया है। पहले चरण में दस हजार और उसके बाद 25 हजार पदों को भरा जाएगा।
गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों जम्मू- कश्मीर और लद्दाख में बांटने के बाद इस सूबे में इतनी तादाद में कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। सबसे खास बात है कि डॉक्टर से लेकर लेखा सहायकों तक विभिन्न पदों पर होने वाली इन भर्तियों के लिए इंटरव्यू को खत्म कर दिया गया है।
इन पदों को लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर ही भरा जाएगा। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नहीं होगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) में बंपर नौकरियां निकली हैं। अगर आपके पास विभिन्न क्षेत्रों में दो साल से लेकर दस साल तक का अनुभव है, तो अपने हाथ से आवेदन का मौका न जाने दें। आप विभिन्न पदों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं और शानदार नौकरी पा सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) में मैनेजर, एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर नौकरियां निकसी हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी इन नौकरियों के बारे में जारी अधिसूचना को विस्तार से एक बार जरूर पढ़ें।