फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RCFL Apprentice 2025 Recruitment for 325 posts, Apply till 12 Sep at rcfltd.com; Stipend 7000 per month

RCFL Apprentice 2025: डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने इतना मिलेगा स्टाइपेंड

Sat, 30 Aug 2025 04:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 04:02 PM IST
सार

RCFL Apprentice 2025: राष्ट्रीय केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने डिग्री-डिप्लोमा वालों के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 325 योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा।
 

विज्ञापन
RCFL Apprentice 2025 Recruitment for 325 posts, Apply till 12 Sep at rcfltd.com; Stipend 7000 per month
Apprenticeship - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RCFL Apprentice 2025: राष्ट्रीय केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने 12वीं पास और डिप्लोमा-डिग्री धारकों के लिए विभिन्न अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 12 सितंबर, 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com. पर जाना होगा।

विज्ञापन

कुल 325 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 325 योग्य उम्मीदवारों को चुना जाएगा। एससी उम्मीदवारों के लिए 48 पद, एसटी उम्मीदवारों के लिए 24 पद, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कुल 87 पद, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए कुल 32 पद और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल 134 पद आरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

RCFL Apprentice Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही उनके पास संबंधित ट्रेड से डिप्लोमा या स्नातक में 50% अंकों के साथ डिग्री होनी चाहिए।
  • आवेदकों की आयु 18 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

RCFL Apprentice Stipend: प्रतिमाह मिलेगा इतना मिलेगा स्टाइपेंड

वोकेशनल कोर्स में अध्ययनरत उम्मीदवारों को प्रतिमाह 7,000 रुपये, डिप्लोमा धारकों को प्रतिमाह 8,000 रुपये और स्नातक डिग्री धारकों को प्रतिमाह 9,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

RCFL Apprentice Application: ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rcfltd.com पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में “ENGAGEMENT OF APPRENTICES -2025-26” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed