फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Summer internship 2024 registration process starts today, know the details

RBI Summer internship 2024: आरबीआई में इंटर्नशिप का मौका, आज से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया

Wed, 16 Oct 2024 12:14 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 16 Oct 2024 12:14 PM IST
सार

RBI Summer internship 2024: आरबीआई ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण प्रक्रिश शुरू कर दी है। इंटर्नशिप के इच्छुक अभ्यर्थी अभी के अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।

विज्ञापन
RBI Summer internship 2024 registration process starts today, know the details
ऐसे करें आवेदन - फोटो : freepik

विस्तार

RBI Summer internship 2024: भारतीय रिजर्व बैंक में इंटर्नशिप की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रीमकालीन इंटर्नशिप का आयोजन कराया जाता है। वे अभ्यर्थी जो कि आरबीआई में इंटर्नशिप करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

RBI Summer internship 2024: भारतीय रिजर्व बैंक में इंटर्नशिप की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रीमकालीन इंटर्नशिप का आयोजन कराया जाता है। वे अभ्यर्थी जो कि आरबीआई में इंटर्नशिप करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें कि आरबीआई में इंटर्नशिप करने के लिए यह सुनहरा मौका है, इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन करें। इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण करने का मौका अभ्यर्थियों को 15 दिसंबर तक दिया जा रहा है। इस इंटर्नशिप के लिए विदेश में पढ़ रह छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक 125 छात्रों को इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंत में साक्षात्कार में बैठना होगा, जो कि संभवत: जनवरी या फरवरी में आयोजित होगा।

स्टाइपेंड
इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये का स्टापेंड दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को उनके कॉलेज या संस्थान और इंटर्नशिप इंस्टीट्यूट के बीच एसी-2 या इसके बराबर राशि का ट्रेवल अलाउंस भी दिया जाएगा।

पात्रता मानदंड
आरबीआई में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कई पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैनेजमेंट स्टेटिस्टिक, लॉ, बैंकिंग, इकनॉमिक्स, कॉमर्स, इकोनॉमेट्रिक्स और फाइनेंस आदि में परास्नताक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवारों तीन साल का लॉ कोर्स कर रहे हों, तो वे भी आवेदन कर सकते हैं। इसमें दूसरे या अंतिम वर्ष के छात्र ही आवेदन के पात्र होंगे। हालांकि उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed