फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Recruitment for 294 Group B Bharti Jobs Sarkari Naukri Officer Posts Last Date 18 April opportunities.rbi.org.in

RBI Recruitment 2022: आरबीआई में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका कहीं चूक न जाएं, फौरन करें आवेदन

Mon, 18 Apr 2022 08:30 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 08:30 AM IST
सार

RBI Recruitment 2022: बैंकिंग सेवा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अधिकारी संवर्ग के पदों पर भर्ती शुरू की जारी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार, 18 अप्रैल है।

विज्ञापन
RBI Recruitment for 294 Group B Bharti Jobs Sarkari Naukri Officer Posts Last Date 18 April opportunities.rbi.org.in
RBI Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

RBI Recruitment 2022 Group B Bharti : बैंकिंग सेवा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अधिकारी संवर्ग के पदों पर भर्ती शुरू की जारी है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार, 18 अप्रैल तक है। वे उम्मीदवार जो आरबीआई ग्रुप-बी की भर्ती की राह ताक रहे थे, उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक ने सुनहरा मौका दिया है।

विज्ञापन

आरबीआई ने स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता धारकों से ग्रेड-बी के अधिकारियों के रिक्त 294 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियमानुसार पात्रता रखने वाले उम्मीदवार 18 अप्रैल, 2022 तक अपना आवेदन आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

RBI Recruitment 2022: भर्तियों का विवरण

पद नाम    श्रेणी    पदों की संख्या    
ग्रेड-बी अधिकारी    सामान्य    238
ग्रेड-बी अधिकारी    आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग    31
ग्रेड-बी अधिकारी    सांख्यिकी और सूचना प्रबंध विभाग    25
सहायक प्रबंधक    राजभाषा    06
सहायक प्रबंधक    शिष्टाचार और सुरक्षा    03


 

RBI Recruitment 2022 परीक्षा जून में होगी

  1. पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि    28 मार्च, 2022
  2. पंजीकरण की अंतिम तिथि        18 अप्रैल, 2022 शाम छह बजे तक
  3. सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- I)    28 मई, 2022
  4. सामान्य अधिकारी परीक्षा तिथि (पेपर- II)    25 जून, 2022
  5. अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- I)    02 जुलाई, 2022
  6. अधिकारी डीईपीआर और डीएसआईएम (पेपर- II)    06 अगस्त, 2022

 

विज्ञापन

RBI Recruitment 2022 की आवेदन प्रक्रिया

  1. आरबीआई की वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर Opportunities@RBI के सेक्शन में 'ऑफिसर्स इन ग्रेड 'बी'  (जनरल/ डीईपीआर/ डीएसआईएम) के पद के लिए भर्ती पर क्लिक करें। 
  3. अब पंजीकरण करने के लिए दी गई रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र पर क्लिक करें। 
  5. अब आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी क्रेडेंशियल दर्ज करें और फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्त लिखित घोषणा पत्र अपलोड करें और आवेदन पत्र के अन्य विवरण भरें।
  6. अंत में आवेदन सबमिट करने से पहले पूरे आवेदन पत्र को जांच लें फिर ही आवेदन सत्यापन करें। यदि आवश्यक हो तो संशोधन कर सकते हैं।
  7. अब भुगतान टैब पर क्लिक करें और पदों के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  8. सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  9. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की एक प्रति सहेज कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed