फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Recruitment 2025: Apply for Liaison Officer with Salary up to 2.73 Lakh; Check Eligibility and Details

RBI Recruitment 2025: भारतीय रिजर्व बैंक में 2.73 लाख तक वेतन वाली नौकरी का मौका! आवेदन शुरू; जानें योग्यता

Sun, 06 Jul 2025 06:40 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 06 Jul 2025 06:40 PM IST
सार

RBI Vacancy 2025: भारतीय रिजर्व बैंक ने लाइजन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 14 जुलाई 2025 तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
RBI Recruitment 2025: Apply for Liaison Officer with Salary up to 2.73 Lakh; Check Eligibility and Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RBI Liaison Officer Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लाइजन ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 14 जुलाई 2025 (शाम 6 बजे) तक ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी भरी हुई फॉर्म की हार्ड कॉपी RBI सर्विस बोर्ड, मुंबई को डाक या कोरियर से भेजनी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चुने गए उम्मीदवारों को 1.64 लाख रुपये से 2.73 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन

कुल पद

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती विशेष रूप से उन पेशेवरों के लिए है जो RBI या किसी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और जिनके पास प्रोटोकॉल व संपर्क कार्यों का अनुभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • नागरिकता: भारतीय नागरिक, नेपाल/भूटान के निवासी, तिब्बती शरणार्थी (1962 से पहले भारत आए) या भारतीय मूल के आप्रवासी
  • आयु सीमा: 1 जुलाई 2025 तक 50 से 63 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री अनिवार्य

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, दस्तावेज सत्यापन और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 3 साल के अनुबंध पर की जाएगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

सैलरी और भत्ते

इस भर्ती के तहत चुने गए उम्मीदवारों को ₹1.64 लाख से लेकर ₹2.73 लाख तक की मासिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा, उन्हें यात्रा भत्ता (TA/HA), मोबाइल सुविधा और सोडेक्सो मील कार्ड जैसे कई अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म ऑफलाइन मोड में भेजना होगा:

आवेदन की हार्ड कॉपी को डाक/कोरियर/हाथ से भेजें:
RBI Services Board, मुंबई

सॉफ्ट कॉपी ईमेल करें:
documentrbisb@rbi.org.in

आवेदन की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2025

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed