फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Medical Consultant Recruitment, No Exam Required; Check Eligibility and Salary

RBI Medical Consultant: बिना एग्जाम नौकरी का मौका! आरबीआई में मेडिकल कंसल्टेंट की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Sun, 01 Jun 2025 02:06 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 01 Jun 2025 02:06 PM IST
सार

RBI Medical Consultant Recruitment: आरबीआई ने मेडिकल कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में बिना लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
RBI Medical Consultant Recruitment, No Exam Required; Check Eligibility and Salary
RBI Medical Consultant - फोटो : ANI

विस्तार

RBI Medical Consultant Jobs: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मेडिकल कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़नी होगी और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा करना होगा।

विज्ञापन


उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस या एमडी की डिग्री होनी चाहिए। जनरल मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन किए हुए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को आरबीआई कार्यालय में मेडिकल सेवाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

वेतनमान

आरबीआई में मेडिकल कंसल्टेंट के रूप में चयनित उम्मीदवारों को प्रति घंटे 1000 रुपये के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाएगा। यह भुगतान कॉन्ट्रैक्ट शर्तों के अनुसार निर्धारित समय और कार्यदिवसों पर आधारित होगा।

आरक्षण के लिए जरूरी बातें

एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वाले उम्मीदवारों को ये ध्यान रखना होगा कि वे सच में आरक्षण के हकदार हैं। साथ ही, आवेदन करते वक्त उन्हें अपनी जाति या आर्थिक स्थिति का सही प्रमाण पत्र देना होगा।

एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जाति का प्रमाण पत्र देना जरूरी है। ये प्रमाण पत्र सरकार के किसी अधिकारी ने दिया होना चाहिए, जिसमें साफ लिखा हो कि उनकी जाति कौन सी है और वे किस इलाके के रहने वाले हैं। प्रमाण पत्र में जाति का नाम भी सरकार की सूची के बिलकुल जैसा होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन  

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • अब Recruitment सेक्शन में जाएं और “Engagement of Medical Consultant on Contract Basis” नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
  • फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों (शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, फोटो आदि) को संलग्न करें।
  • फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे जमा कर दें। 

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालें। फिर आवश्यक दस्तावेजों के साथ नीचे दिए गए पते पर भेजें:
रीजनल डायरेक्टर, ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट डिपार्टमेंट
रिक्रूटमेंट सेक्शन, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
मुंबई रीजनल ऑफिस, शहीद भगत सिंह रोड
फोर्ट, मुंबई - 400001
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed