फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC RAS 2024 Final Result Out, Check Selection List for 1096 Vacancies

RPSC RAS Result OUT: आरएएस भर्ती 2024 का परिणाम जारी, 1096 पदों पर चयन सूची घोषित

Sat, 18 Apr 2026 12:21 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 18 Apr 2026 12:21 PM IST
सार

RPSC RAS Result OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस भर्ती 2024 का परिणाम आखिरकार जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 1096 पदों के लिए चयन सूची घोषित की गई है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। अब सफल उम्मीदवार अगले चरण की प्रक्रिया के लिए तैयार हो

विज्ञापन
RPSC RAS 2024 Final Result Out, Check Selection List for 1096 Vacancies
RPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 1096 पदों पर चयन किया जाएगा।  परीक्षार्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं।

विज्ञापन


आरएएस 2024 भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के तीन चरण शामिल थे। प्रारंभिक परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा दी, जिसके पश्चात सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से शुरू होकर कई चरणों में पूरी की गई। अंतिम चरण के इंटरव्यू के साथ ही पूरी चयन प्रक्रिया संपन्न हुई।

विज्ञापन

पदों का विवरण और चयन प्रक्रिया

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस भर्ती 2024 में कुल 1096 पदों में से 428 पद राज्य सेवाओं के लिए और 668 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए निर्धारित किए गए थे। आयोग ने पूरी पारदर्शिता के साथ मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया है। चयन सूची में शामिल होना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि राजस्थान प्रशासनिक सेवा को राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिना जाता है।

परिणाम घोषित होते ही अभ्यर्थियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सफल उम्मीदवारों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया, वहीं असफल अभ्यर्थी भी निराश हुए बिना अगले प्रयास की तैयारी में जुट गए हैं। आयोग ने बताया है कि चयनित उम्मीदवारों के लिए जल्द ही दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रिया शुरू की जाएगी, इसलिए सभी अभ्यर्थी नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed