फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Police Recruitment 2025: applications for 9617 posts will start from this day; know details

Rajasthan Police Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस में बंपर भर्ती, 9617 पदों के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Thu, 10 Apr 2025 10:25 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 10 Apr 2025 10:25 AM IST
सार

Rajasthan Police Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस द्वारा 2025 में 9617 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया राजस्थान के विभिन्न जिलों, यूनिट्स और बटालियन्स में कांस्टेबल के लिए होगी। 

विज्ञापन
Rajasthan Police Recruitment 2025: applications for 9617 posts will start from this day; know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Rajasthan Police Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के कुल 9617 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2025 से 17 मई 2025 के बीच आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती प्रक्रिया राजस्थान के विभिन्न जिलों, यूनिट्स और बटालियन्स में कांस्टेबल (सामान्य, चालक, बैंड और पुलिस दूरसंचार ऑपरेटर) के लिए होगी। 

विज्ञापन


राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in और recruitment2.rajasthan.gov.in पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध हैं।

सीएम ने किया था एलान- पुलिस में होगी 10 हजार पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले दिनों बजट सत्र के दौरान पुलिस, पटवारी व वन विभाग में बड़ी संख्या में भर्तियों का ऐलान किया था। इनमें सीएम ने युवाओं को सौगात देते हुए कहा कि पुलिस में 10 हजार पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन

रिक्त पदों का विवरण

इस बार कुल 9617 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैंड और पुलिस दूरसंचार ऑपरेटर के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी और उम्मीदवारों को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आवश्यक योग्यताएं और आयु सीमा

उम्मीदवारों के लिए शैक्षिक योग्यता के रूप में 12वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जिन्होंने CET सेकेंडरी लेवल परीक्षा पास की है।

यह परीक्षा हाल ही में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी और इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर ही आगामी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकेगा। अधिक जानकारी और आधिकारिक सूचना के लिए उम्मीदवारों को राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को तीन चरणों में परखा जाएगा:
  • पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी।
  • लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
  • फिजिकल टेस्ट के बाद, योग्य उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed