राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rajasthan Police Admit Card 2018 - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2018 का एडमिट कार्ड आज (28 फरवरी )जारी किया जा सकता है। ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसी जानकारी दी गई है। एडमिट जल्द जारी होने की संभावना है। पहले यह 27 फरवरी को जारी किया जाना था। छात्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस में 5390 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती परीक्षा 7 मार्च 2018 से शुरू होगी।
बता दें 5390 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 18 अक्टूबर 2017 को जारी किया गया था। ऐडमिट कार्ड्स के बारे में पूरी जानकारी police.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-
स्टेप 1- www.rajasthanpolicerecruitment.com पर लॉगिन करें
स्टेप 2- एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- अपनी डिजिटल ID (SSOID/ यूजरनेम) और पासवर्ड डालें
स्टेप 4- सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप 5- आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
मुख्य तथ्य-
राजस्थान पुलिस के वेब पोर्टल www.rajasthanpolicerecruitment.com पर उपलब्ध ताजा जानकारी के मुताबिक एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध होगा।
कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और स्किल टेस्ट होगा।
उम्मीदवारों की नियुक्ति के बाद ट्रेनिंग के दौरान उन्हें 8910 रुपये दिया जाएगा। वहीं ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 5200-20200 रुपये का प्रतिमाह पे स्केल और साथ ही 2400 रुपये का ग्रेड पे दिया जाएगा।
ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न
लिखित परीक्षा कम्प्यूटर आधारित होगी। ऑनलाइन आयोजित होने वाली परीक्षा में 75 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा तीन स्तर पर होगी। इसमें रिजनिंग, लॉजिक और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा का प्रश्न पत्र 75 अंकों का होगा।
सेक्शन A में ‘विवेचना एवं तार्किक योग्यता’। B में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों और सेक्शन C में राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, भूगोल, राजनीति जैसे विषयों से जुड़े सवाल होंगे।
परीक्षा क्वॉलिफाई करने के लिए जनरल और OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 फीसदी, SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 36 फीसदी और ट्राइबल क्षेत्र के SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी।