फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Last Date to Apply for 3705 Posts; Know Eligibility and Vacancy Details

RSMSSB Patwari Bharti 2025: राजस्थान पटवारी के 3705 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, 17 अगस्त को होगी परीक्षा

Sun, 29 Jun 2025 07:54 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 29 Jun 2025 07:54 AM IST
सार

Rajasthan Patwari Vacancy 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए 3705 पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी। पहले यह परीक्षा 11 मई को आयोजित होनी थी, लेकिन अब पदों में बढ़ोतरी के चलते भर्ती परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Patwari Recruitment 2025 Last Date to Apply for 3705 Posts; Know Eligibility and Vacancy Details
RSMSSB Patwari Bharti 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RSMSSB Patwari Bharti 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर द्वारा आयोजित राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि आज, 29 जून 2025 रात 11:59 बजे है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो यह अंतिम अवसर है। आवेदन rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी 3705 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Rajasthan Patwari Bharti 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि
आवेदन पुनः शुरू 23 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून 2025
आवेदन में संशोधन 30 जून – 6 जुलाई 2025
आवेदन वापस लेने की तिथि 7 जुलाई – 9 जुलाई 2025

17 अगस्त को होगी राजस्थान पटवारी परीक्षा

दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू करते हुए बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया था कि अब तक इस भर्ती में 6.5 लाख से अधिक आवेदन पहले ही आ चुके हैं और दोबारा विंडो खुलने के बाद 50,000 से ज्यादा नए आवेदन की संभावना है। बोर्ड अध्यक्ष ने पहले ही साफ कर दिया है कि पटवारी परीक्षा 17 अगस्त 2025 को ही आयोजित की जाएगी।

आवेदन वापस लेने की सुविधा भी उपलब्ध

आरएसएमएसएसबी पटवारी भर्ती 2025 के लिए नए अभ्यर्थी 29 जून 2025 तक rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को 30 जून से 6 जुलाई तक आवेदन में संशोधन (Correction) करने का मौका मिलेगा। यदि कोई उम्मीदवार आवेदन वापस लेना चाहता है, तो वह 7 जुलाई से 9 जुलाई 2025 के बीच ऐसा कर सकता है।

यह परीक्षा पहले 11 मई 2025 को आयोजित होनी थी, लेकिन वैकेंसी बढ़ाने और आवेदन विंडो दोबारा खोलने के फैसले के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

आवेदन से पहले जान लें जरूरी शर्तें

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के तहत अभ्यर्थी का CET स्नातक स्तर (Graduate Level CET) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से स्नातक (Graduation) डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर ज्ञान जरूरी है, जिसके लिए उम्मीदवारों के पास NIELIT 'O' Level, COPA, कंप्यूटर साइंस/एप्लिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा, RS-CIT या कंप्यूटर से संबंधित कोई तकनीकी योग्यता होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया के तहत एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो 300 अंकों के होंगे। उम्मीदवारों को इस परीक्षा को हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा और गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। यानी हर गलत जवाब पर आपके कुल प्राप्तांक से एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले https://rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Recruitment Advertisement" सेक्शन में जाएं।
  • "Patwari Bharti 2025" से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • यदि आपने पहले से SSO ID नहीं बनाई है, तो https://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • SSO पोर्टल पर लॉगिन करें और "Recruitment Portal" चुनें।
  • आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed