RSSB Livestock Assistant: राजस्थान पशुधन सहायक की भर्ती में बढ़ेगी 243 रिक्तियां, अब 2783 पदों पर होगी नियुक्ति
Rajasthan Pashudhan Sahayak Vacancy: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पदों की संख्या बढ़ाते हुए अब कुल 2783 पदों पर नियुक्ति करने का फैसला किया है। इससे प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Pashudhan Sahayak Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक (Pashudhan Sahayak) भर्ती के तहत 243 पद और बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद अब कुल 2,783 पदों पर भर्ती की जाएगी।
37 हजार से ज्यादा युवाओं ने किया था आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने जानकारी दी कि पहले इस भर्ती के लिए 2540 पद निकाले गए थे। इसके लिए प्रदेश भर से 37 हजार से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन इसी साल 13 जून को किया गया था। अब पदों में बढ़ोतरी के बाद उम्मीदवारों को और ज्यादा अवसर मिलेंगे।
संशोधित विज्ञप्ति होगी जारी
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल भर्ती परीक्षा का प्री-रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट आने के बाद टीएसपी (TSP) और नॉन-टीएसपी (Non-TSP) क्षेत्रों का वर्गीकरण कर संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाएगी। उसी आधार पर फाइनल रिजल्ट और आगे की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
13 जून को सिंगल शिफ्ट में हुई थी परीक्षा
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा 13 जून 2025 को आयोजित हुई थी। यह परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित हुई। भर्ती परीक्षा कुल 2540 पदों पर भर्ती के लिए हुई थी। लेकिन अब रिक्त पदों की संख्या में इजाफा होने के बाद नई विज्ञप्ति जारी होगी।
पहले भी बढ़ चुके हैं 500 पद
पशुधन सहायक भर्ती अभियान की शुरुआत 31 जनवरी से हुई थी। उस समय कुल 2041 पदों को भरने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें 1820 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र और 221 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए निर्धारित थे। इसके बाद फरवरी महीने में ही बोर्ड ने उम्मीदवारों के हित में पदों की संख्या बढ़ाते हुए भर्ती में 500 अतिरिक्त पद जोड़ दिए। इस अभियान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 मार्च तय की गई थी।