RSSB NHM Admit Card 2025: राजस्थान एनएचएम भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 13252 पदों पर होगा चयन
RSSB NHM Admit Card 2025 Out: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एनएचएम और राजएमईएस की सीधी संविदा भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RSSB NHM Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एनएचएम और राजएमईएस 2025 के विभिन्न संविदा पदों की सीधी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आवेदक अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं ।
परीक्षा तिथि
आरएसएसबी द्वारा आयोजित NHM और RajMES 2025 भर्ती परीक्षा 2 जून से 6 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी (RajMES) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संविदा पदों जैसे सीएचओ, डीईओ, लेखा सहायक आदि के लिए कुल 13,252 रिक्तियों को भरना है।
परीक्षाएं राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को उनकी सटीक परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र का पता उनके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचें। ध्यान रहे कि परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
साथ ले जाने योग्य दस्तावेज
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित वस्तुएं ले जानी होंगी:
- सबसे पहले, उम्मीदवार को RSSB NHM एडमिट कार्ड 2025 की एक स्पष्ट मुद्रित प्रति साथ लानी होगी।
- इसके अतिरिक्त, एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र आवश्यक है, जो आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र (Voter ID), ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र हो सकता है।
- अभ्यर्थी को एक हाल ही में खिंचवाया गया पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटोग्राफ भी लाना अनिवार्य है। यह फोटोग्राफ एडमिट कार्ड पर लगी तस्वीर से मेल खानी चाहिए।
उपरोक्त में से किसी भी दस्तावेज की अनुपस्थिति की स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in जाएं।
- "एडमिट कार्ड" या "नवीनतम घोषणाएं" अनुभाग पर क्लिक करें।
- "एनएचएम और राजमेस के विभिन्न संविदा पदों की सीधी भर्ती -2025 (आरएसएसबी)" शीर्षक वाले लिंक को देखें।
- "एडमिट कार्ड लिंक प्राप्त करें" पर क्लिक करें और अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- परीक्षा के लिए अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।