फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Contractual Teachers Recruitment 2023 know how to apply online at educationsector.rajasthan.gov.in

Teachers Recruitment 2023: इस सूबे में शिक्षक के पदों पर बंपर भर्तियां, जानें आवेदन पात्रता और प्रक्रिया

Wed, 18 Jan 2023 04:57 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 18 Jan 2023 04:57 PM IST
सार

Rajasthan Contractual Teachers Recruitment 2023: राजस्थान में शिक्षक के पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Contractual Teachers Recruitment 2023 know how to apply online at educationsector.rajasthan.gov.in
Rajasthan Teachers Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Rajasthan Contractual Teachers Recruitment 2023: राजस्थान में संविदा शिक्षक के पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक और योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख एक मार्च 2023 है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एक बार भर्ती से संबंधित अधिसूचना जरूर पढ़ें।
विज्ञापन


 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा राजस्थान संविदा शिक्षक भर्ती महात्मा गांधी सरकारी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) के लिए अनुबंध के आधार पर सहायक शिक्षक लेवल I और सहायक शिक्षक लेवल II के पद के लिए 9716 रिक्तियों के लिए निकली है। राजस्थान संविदा शिक्षक भर्ती 2023 की घोषणा 15 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट- Educationsector.rajasthan.gov.in पर की गई है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

इसके साथ उम्मीदवारों का प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा किया होना जरूरी है। इसके साथ ही न्यूनतम अंकों के साथ रीट लेवल I की पात्रता परीक्षा पास किया होना चाहिए। जबकि लेवल 2 योग्यता के लिए उम्मीदवारों को शिक्षा में स्नातक और रीट के साथ शैक्षिक योग्यता में न्यूनतम अंक की आवश्यकता है। इसके साथ ही अलग अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग है। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना चेक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

Application Fee आवेदन शुल्क

राजस्थान संविदा शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि इसके साथ ही सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों (जिनकी इनकम 25000 से कम)है उनके लिए आवेदन शुल्क 70 रुपये है।  इसके साथ ही एससी, एसटी, पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 60 रुपये है।

आयु-सीमा और सैलरी

संविदा शिक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राजस्थान संविदा शिक्षक भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 16900 रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed