फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan BSTC 2026 Answer Key Released; Objection Window and Form Correction Begins

Rajasthan BSTC 2026 Answer Key: राजस्थान बीएसटीसी की उत्तर कुंजी जारी, 28 मई तक आवेदन पत्र में सुधार का मौका

Mon, 25 May 2026 04:04 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 25 May 2026 04:04 PM IST
सार

Rajasthan BSTC 2026 Answer Key: राजस्थान बीएसटीसी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी हो गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं और उत्तरों पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो 25 से 28 मई तक खुली रहेगी।
 

विज्ञापन
Rajasthan BSTC 2026 Answer Key Released; Objection Window and Form Correction Begins
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Rajasthan BSTC Answer Key 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने राजस्थान प्री डीएलएड (BSTC 2026) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और प्रश्न पत्र बुकलेट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर अपनी शिफ्ट के अनुसार आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 20 मई 2026 को ऑफलाइन मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर अभ्यर्थियों को आपत्ति है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रमाण और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर चुनौती दर्ज करा सकते हैं। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी 2026 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। अभ्यर्थी प्रोविजनल आंसर-की की मदद से अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।

25 से 28 मई तक खुलेगी करेक्शन विंडो

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आवेदन पत्र में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 25 मई से 28 मई 2026 तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार जेंडर, जन्मतिथि, आधार नंबर, कैटेगरी, सब-कैटेगरी, डोमिसाइल राज्य और जिले समेत कुछ अन्य जानकारियों में बदलाव कर सकेंगे।

इन बदलावों के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि, उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और चुने गए कोर्स टाइप में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी शिफ्ट के अनुसार आंसर-की लिंक चुनें।
  • स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

 

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • ‘BSTC Answer Key Objection 2026’ लिंक खोलें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • संबंधित प्रश्न चुनें, जिस पर आपत्ति दर्ज करनी है।
  • जरूरी दस्तावेज और प्रमाण अपलोड करें।
  • फीस भुगतान प्रक्रिया पूरी करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed