फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Railway Recruitment: 6,374 Technician Posts to Be Filled Across All Zones Through Direct Hiring; Details here

RRB Technician Vacancy: रेलवे में नौकरी की बहार! आने वाली हैं 6374 पदों पर भर्तियां; खाली पद भरने की तैयारी

Mon, 16 Jun 2025 08:00 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 16 Jun 2025 08:00 PM IST
सार

RRB Technician Vacancy 2025: रेल मंत्रालय ने 18 रेलवे जोनों और विभिन्न उत्पादन इकाइयों में तकनीशियन पदों की भारी संख्या में भर्ती की घोषणा की है। मंत्रालय ने 6,374 तकनीकी पदों को भरने की अनुमति दे दी है, जो सिग्नल और टेलीकॉम विभाग सहित कुल 51 श्रेणियों में भरे जाएंगे।

विज्ञापन
Railway Recruitment: 6,374 Technician Posts to Be Filled Across All Zones Through Direct Hiring; Details here
RRB Technician Vacancy 2025 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

RRB Technician Vacancy 2025: रेल मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पूरे देश के 18 रेलवे जोनों और विभिन्न उत्पादन इकाइयों में तकनीशियन पदों की भारी संख्या में भर्ती की घोषणा की है। मंत्रालय ने 6,374 तकनीकी पदों को भरने की अनुमति दे दी है, जो सिग्नल और टेलीकॉम विभाग सहित कुल 51 श्रेणियों में भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इस संबंध में 10 जून को मंत्रालय ने सभी जोनों को पत्र लिखकर मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली में दर्शाई गई रिक्तियों का आकलन किया और 6,374 पदों के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी करने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने सभी जोनों से कहा है कि वे इन 51 श्रेणियों की रिक्तियों की समीक्षा करें और रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), बेंगलुरु के चेयरमैन के साथ समन्वय कर उन्हें ऑनलाइन सिस्टम में अपडेट करें। इसके बाद नोडल RRB सभी भर्तियों को समेकित कर अधिसूचना जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे यूनियन ने फैसले का किया स्वागत

भारतीय रेलवे एसएंडटी मेंटेनर्स सिग्नल एंड टेलीकॉम यूनियन (IRSTMU) ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे रेल संचालन की सुरक्षा के लिहाज से एक अहम कदम बताया है। यूनियन के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने 3 जून को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इन पदों की भर्ती जल्द शुरू करने की मांग की थी।


उन्होंने बताया कि सिग्नल और टेलीकॉम विभाग में पिछली बार 2017 में भर्ती हुई थी और बीते आठ वर्षों से हजारों पद खाली पड़े हैं। उन्होंने अनुबंध के आधार पर कर्मचारियों की भर्ती के प्रस्ताव का भी विरोध किया था और कहा था कि इससे मौजूदा कर्मचारियों पर कार्यभार बढ़ रहा है।

क्या है आगे की प्रक्रिया?

अब रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा सभी जोन की रिक्तियों को जोड़कर एक केंद्रीकृत अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed