Railway Apprentice 2025: रेलवे में 2418 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख आज, 10वीं पास तुरंत भरें फॉर्म
RRC CR Apprentice Vacancy: सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज 11 सितंबर 2025 है। रेलवे भर्ती सेल द्वारा निकाली गई इस भर्ती के जरिए कुल 2418 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Central Railway Recruitment 2025: रेलवे भर्ती सेल (RRC CR) ने अप्रेंटिसशिप के 2418 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, 11 सितंबर 2025 तय की है। उम्मीदवार शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से चल रही है और अब आवेदन करने के लिए सिर्फ कुछ घंटे बचे हैं। ऐसे में योग्य अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे तुरंत आवेदन कर लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाई स्कूल) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और संबंधित ट्रेड में ITI पास प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। इस पद के लिए आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
ऐसे होगा चयन
चयन पूरी तरह से मेरिट सूची के आधार पर होगा। इसके लिए उम्मीदवार के मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10) के कुल अंकों और संबंधित ट्रेड में आईटीआई के कुल अंकों का साधारण औसत निकाला जाएगा। मैट्रिकुलेशन में सभी विषयों के अंक शामिल किए जाएंगे (बेस्ट ऑफ फाइव नहीं), जबकि आईटीआई में सभी सेमेस्टर के औसत अंक या प्रोविजनल नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT) के अंक लिए जाएंगे।
अंतिम मेरिट सूची अंकों के अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी, और यदि अंक समान हों, तो उम्मीदवार की उम्र और मैट्रिक उत्तीर्णता की तिथि को प्राथमिकता दी जाएगी। सूची में शामिल उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों का सत्यापन और चिकित्सीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क (Non-refundable) का भुगतान करना होगा। यह शुल्क जमा करने के बाद किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाएं।
- होमपेज पर "RRC CR Apprentice Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लें।