फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab Teacher Recruitment 2022 Will Start Today at educationrecruitmentboard.com Check Sarkari Jobs Updates

Punjab Teacher Recruitment: पंजाब में शिक्षक के हजारों पदों पर भर्ती, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

Fri, 14 Oct 2022 04:03 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 14 Oct 2022 04:03 PM IST
सार

Punjab Teacher Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Punjab Teacher Recruitment 2022 Will Start Today at educationrecruitmentboard.com Check Sarkari Jobs Updates
Punjab Teacher Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

Punjab Teacher Recruitment: अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट बोर्ड ने शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से होंगे। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे नोटिफिकेशन को पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपना आवेदन भी जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया को इस खबर के माध्यम से।

विज्ञापन

Punjab Teacher Recruitment: भर्ती का विवरण
पंजाब एजुकेशन रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से जारी की गई शिक्षक भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 5994 निर्धारित की गई है। इनमें से 3000 पद नए हैं और 2994 पद बैकलॉग के हैं। भर्ती में 975 पद महिला उम्मीदवारों के लिए भी आरक्षित हैं। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab Teacher Recruitment: इस तारीख तक कर लें आवेदन
पंजाब शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 अक्तूबर, 2022 से शुरू हो चुकी है। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर, 2022 को निर्धारित की है। भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन

Punjab Teacher Recruitment: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास में दो साल का एलिमेंट्ररी टीचर ट्रेनिंग कोर्स या दो साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों का पीएसटीईटी-1 पास होना भी जरूरी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को चेक करें-: Punjab Teacher Recruitment Notification

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Career में जाएं।
  • यहां दिखाई दे रहे सबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed