फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Punjab State Power Corporation Limited PSPCL recruitment for 2500 Assistant Lineman posts; know details

PSPCL Recruitment 2025: बिजली विभाग में 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका! 2500 पदों पर निकली भर्ती; पढ़ें विवरण

Sun, 16 Feb 2025 02:07 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 16 Feb 2025 02:07 PM IST
सार

PSPCL Recruitment 2025: पंजाब में असिस्टेंट लाइनमैन पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवारी से शुरू हो जाएगी। 10वीं उम्मीदवारों नीचे विस्तृत जानकारी पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Punjab State Power Corporation Limited PSPCL recruitment for 2500 Assistant Lineman posts; know details
PSPCL Recruitment 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

PSPCL Recruitment 2025: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने 2500 असिस्टेंट लाइनमैन पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में कुल 2500 रिक्तियां हैं, जिनमें से 837 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 13 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

PSPCL Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तारीखें

प्रक्रिया तिथि
शॉर्ट नोटिस जारी होने की तिथि 10 फरवरी 2025
आवेदन शुरू होने की तिथि 21 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 मार्च 2025
परीक्षा तिथि जल्द जारी की जाएगी
प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले

 

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवार को 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना चाहिए और साथ ही लाइनमैन ट्रेड में ITI (NAC) अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र भी आवश्यक है। उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल/वायरमैन ट्रेड में पंजीकृत फैक्ट्री, कंपनी या संस्थान में कार्य अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को पंजाबी भाषा का ज्ञान होना चाहिए, जिसे उन्होंने 10वीं या उससे उच्चतर कक्षा में पढ़ा हो। 

आयु सीमा

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 37 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा और चयनित उम्मीदवारों को ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹944 और एससी, एसटी, पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹590 निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या अन्य ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है।
विज्ञापन

PSPCL Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन

पीएसपीसीएल की असिस्टेंट लाइनमैन भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर "Recruitment" या "PSPCL Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें। 
  • यदि आपने पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो पहले पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें। अपना नाम, जन्मतिथि, संपर्क विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
  • पंजीकरण के बाद, आपको अपनी शैक्षणिक योग्यताएं, कार्य अनुभव और अन्य प्रमाणपत्रों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी।
  • इसके साथ ही, अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • शुल्क भुगतान के बाद, आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद, एक कॉन्फर्मेशन पेज दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed