PSSSB Clerk Results: पीएसएसएसबी ने जारी किया क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक
PSSSB Clerk Results: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क, क्लर्क आईटी और क्लर्क अकाउंट्स के पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
विस्तार
PSSSB Clerk Results: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने क्लर्क, क्लर्क आईटी और क्लर्क अकाउंट्स के पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर परिणाम मेरिट सूची देख सकते हैं।
परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 11 दिसंबर, 2021 को क्लर्क आईटी और क्लर्क अकाउंट्स के पद के लिए परीक्षा आयोजित की थी, जबकि क्लर्क के पद के लिए लिखित परीक्षा 12 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डीवी राउंड में जाना होगा
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से इन परीक्षाओं के परिणाम और मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, अंक और अन्य विवरण जारी कर दिए हैं। मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षाओं की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।
212 क्लर्क आईटी और 203 क्लर्क अकाउंट्स पदों पर भर्ती
गौरतलब है कि पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने तीन अलग-अलग विज्ञापनों में क्लर्क के पद के लिए 400 से अधिक रिक्तियों के लिए भर्ती की जा रही है। विज्ञापन संख्या 18/2021 और 19/2021 के तहत क्रमशः 212 क्लर्क आईटी और 203 क्लर्क अकाउंट्स पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
PSSSB क्लर्क परिणाम 2022 डाउनलोड करने के चरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- 'परिणाम' अनुभाग पर जाएं और प्रासंगिक पद के लिए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड क्लर्क भर्ती परिणाम मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसमें अपना नाम / रोल नंबर खोजकर डाउनलोड करें और जांचें।