PPSC Recruitment: पंजाब पीएससी में 100 से अधिक पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज
PPSC Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PPSC Recruitment: पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की ओर से ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन के 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार 6 जुलाई, 2022 को समाप्त हो जाएगी। जो भी उम्मीदवार लंबे समय से एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को हाथों से न जानें दें। उम्मीदवार अपना आवेदन पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। हम इस खबर में आपको आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
PPSC Recruitment: इतने पदों पर हैं भर्तियां
पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 119 है। इनमें से 27 पद हेड ड्राफ्ट्समैन और 92 पद ड्राफ्ट्समैन (Group-B) तकनीकी के लिए है। बता दें कि इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी।
PPSC Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों का पंजीबी ऑफ मैट्रिक भी पास होना जरूरी है। आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए।
PPSC Recruitment: चयन प्रक्रिया
पंजाब लोक सेवा आयोग ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 480 अंकों के लिए 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
PPSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Open Advertisement के सेक्शन में जाएं।
- अब संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।