PGCIL: पावर ग्रिड में फील्ड इंजीनियर और कंपनी सेक्रेटरी के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, अभी करें अप्लाई
PGCIL Recruitment 2023: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में फील्ड इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) और कंपनी सेक्रेटरी के 159 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, यानी 18 दिसंबर है। इच्छुक उम्मीदवार अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।
विस्तार
PGCIL Recruitment 2023: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में फील्ड इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) और कंपनी सेक्रेटरी के 159 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, यानी 18 दिसंबर है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आज तक आधिकारिक वेबसाइट - careers.powergrid.in पर जाकर कर सकते हैं।
भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 दिसंबर को शुरू हो गई थी और 18 दिसंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपना व्यक्तिगत विवरण प्रदान करना होगा, दस्तावेज अपलोड करने होंगा और आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
आवेदन शुल्क
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के तहत फील्ड इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) या कंपनी सचिव के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 400 और 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए पीजीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
ऐसे करें अप्लाई
- पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट - careers.powergrid.in/ पर जाएं।
- यहां 'फील्ड इंजीनियर, कंपनी सचिव और फील्ड पर्यवेक्षक की भर्ती 2023' लिंक पर क्लिक करें।
- बेसिक जानकारी और शैक्षिक योग्यता विवरण दर्ज करें।
- दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।