Patna HC कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा की तिथि आई सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Patna high court 2019 : पटना उच्च न्यायालय ने कंप्यूटर ऑपरेटर सह टाइपिस्ट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिए गए हैं।
जिन उम्मीदवारों ने पटना उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित कंप्यूटर ऑपरेटर सह टाइपिस्ट भर्ती के लिए आवेदन किया है। वे अपने एडमिट कार्ड को नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
पटना उच्च न्यायालय की यह कंप्यूटर ऑपरेटर सह टाइपिस्ट परीक्षा 22 सितंबर, 2019 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली है। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अक्टूबर, 2016 से 04 नवंबर, 2016 तक चली थी।
आपको बता दें कि परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी आगे दिए गए नोटिस लिंक में मौजूद हैं। उम्मीदवार परीक्षा देने से पहले इस नोटिस को जरूर पढ़ें।
ऐसे करें डाउनलोड परीक्षा के एडमिट कार्ड -
चरण 1 : आधिकारिक वेबसाइट यानि patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : मुखपृष्ठ पर दिए गए कंप्यूटर ऑपरेटर सह टाइपिस्ट (Advt.No.- 02/2016) वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि डालें।
चरण 5 : सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6 : अपने एडमिट कार्ड की एक प्रति सहेजें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
पटना हाई कोर्ट कंप्यूटर ऑपरेटर सह टाइपिस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए यहां क्लिक करें।
एडमिट कार्ड के डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में होने जा रही हैं भर्तियां, 44 हजार से ज्यादा मिल रही सैलरी
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...