UPPCL Recruitment 2019: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आप सरकारी नौकरी पाने की चाहत रखते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर होंगी। अच्छी बात ये है कि अगर आपकी आयु 40 वर्ष तक है, तो भी आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में होने जा रही हैं भर्तियां, 44 हजार से ज्यादा मिल रही सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपू्र्ण तिथि :
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआती तिथि : 23 सितंबर 2019
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि :16 अक्टूबर 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 18 अक्टूबर 2019
- ऑनलाइन टेस्ट की तारीख : नवंबर 2019 के दूसरे सप्ताह में (संभावित)
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
- जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) 296
आयु सीमा :
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
- उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें।
ये भी पढ़ें : TGT, PGT समेत कई पदों पर फिर हो रहीं हैं भर्तियां, यहां दिए लिंक से करें आवेदन
ऐसे करें आवेदन :
- उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
चयन प्रक्रिया :
- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट पर आधारित होगा।
ये भी पढ़ें : भारतीय डाक में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई