UPSSSC PET 2022: PET में हिस्सा लेना आपके लिए साबित होगा बेहद ही फायदेमंद, जानें इस परीक्षा में किन विषयों से पूछे जाते हैं प्रश्न
उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का दूसरी बार आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जाना है। इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किया जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2021 से राज्य में ग्रुप C की सरकारी नौकरी में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य में पहली बार PET 24 अगस्त 2021 को आयोजित किया गया था और अब आयोग ने दूसरी बार इसका आयोजन 18 सितंबर 2022 को करने का ऐलान किया है। हालांकि आयोग ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कब होगी। लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग जून के आखिर तक या जुलाई की शुरुआत में इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में UPSSSC की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए PET में अच्छा स्कोर करना बेहद आवश्यक है। इसलिए अभ्यर्थियों को PET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए सफलता डॉट कॉम ने एक खास UPSSSC PET FREE Online Classes: Join Now की शुरुआत की है। इस खास कोर्स से जुड़ कर अभ्यर्थी PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UPSSSC PET सिलेबस
UPSSSC PET एग्जाम डेट
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी
PET में हिस्सा लेना आपके लिए साबित होगा बेहद ही फायदेमंद :
उत्तर प्रदेश में UPSSSC द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए PET में हिस्सा लेना काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। UPSSSC द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की सभी भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। पहली बार आयोजित हुई PET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल के 8,085 पदों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों के लिए आवेदन करने का मौका मिला है। इसके अलावा आयोग आगे भी राज्य में कई पदों पर भर्ती निकालने वाली है और इनमें सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ही आवेदन का मौका मिलेगा। इसलिए UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इसमें जरूर शामिल होना चाहिए।
PET में किन टॉपिक्स से पूछे जा सकते हैं प्रश्न :
राज्य में पहली बार PET 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी और इसमें अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल 15 टॉपिक्स से 100 प्रश्न पूछे गए थे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि 18 सितंबर 2022 को फिर से आयोजित होने वाली PET में भी अभ्यर्थियों से इन्हीं टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी PET के लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी।