फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Over 12,000 Teaching Posts Vacant in Kendriya, Navodaya Schools: Govt Informs Rajya Sabha

Jobs: केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में 12,000 से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Thu, 24 Jul 2025 08:11 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 24 Jul 2025 08:11 PM IST
सार

Jobs: देशभर के केंद्रीय व नवोदय विद्यालयों में 12,000 से ज्यादा शिक्षक पद खाली हैं। सरकार इन्हें भरने की प्रक्रिया में जुटी है। एनसीईआरटी में 143 और एनसीटीई में 60 पद रिक्त हैं। अस्थायी रूप से संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।
 

विज्ञापन
Over 12,000 Teaching Posts Vacant in Kendriya, Navodaya Schools: Govt Informs Rajya Sabha
जयंत चौधरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

Jobs: देशभर के केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalayas) और नवोदय विद्यालयों (Navodaya Vidyalayas) में 12,000 से ज्यादा शिक्षक पद खाली पड़े हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार के शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में 7,765 और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में 4,323 शिक्षकों के पद वर्तमान में रिक्त हैं।

मंत्री ने बताया रिक्तियों का कारण

राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि शिक्षक पदों पर रिक्तियां कई कारणों से उत्पन्न होती हैं, जैसे कि नए विद्यालयों की स्थापना, सेवानिवृत्ति, इस्तीफा, पदोन्नति, स्थानांतरण, कर्मचारियों का अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति पर जाना और विद्यालयों का उन्नयन। उन्होंने कहा कि इन पदों को भरने की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और इसे संबंधित भर्ती नियमों के तहत पूरा किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षण कार्य बाधित न हो, इसलिए की जाती है संविदा शिक्षकों की नियुक्ति

शिक्षा राज्यमंत्री ने बताया कि शिक्षण गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहें, इसके लिए अस्थायी तौर पर संविदा शिक्षकों की नियुक्ति का प्रावधान भी किया गया है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में ग्रुप-ए शैक्षणिक पदों पर 143 रिक्तियां हैं, जिनको भरने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) में वर्तमान में 60 पद खाली हैं।

सरकार द्वारा इन सभी रिक्त पदों को भरने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं ताकि देश की शिक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed