फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   connections in the district; department's drive continues

जिले में 15,000 से अधिक अवैध कनेक्शन, विभाग का अभियान जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
connections in the district; department's drive continues
फोटो 4उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करते हुए उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार।स्रोत:विभाग
नारनौल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नारनौल शहर में पेयजल और सीवर कनेक्शनों को वैध करने के लिए घर-घर अभियान चला रहा है। अब तक 215 पेयजल और 387 सीवर कनेक्शन वैध किए जा चुके हैं, जबकि 15,000 से अधिक कनेक्शन अभी भी अवैध हैं। यह अभियान वर्तमान में बिना किसी शुल्क के चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग की टीमें शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही हैं। वे मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज लेकर फाइलें तैयार कर रही हैं। मंगलवार को उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार और जेई नरेश चंदेल की अगुवाई में मोहल्ला सालमपुरा में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 से अधिक घरों का सर्वे और कनेक्शन वैधीकरण संबंधी कार्रवाई की गई। मुकेश कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपने कनेक्शन समय रहते वैध करवाएं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण पर जोर
जिला सलाहकार मंगतू राम सरस्वा ने बताया कि विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता एवं नोटिस अभियान चला रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से पानी की प्रत्येक बूंद बचाने की अपील की। सरस्वा ने कहा कि पेयजल कनेक्शन पर टूंटी का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें और पानी व्यर्थ न बहने दें। विभाग की टीमें लगातार अवैध कनेक्शनों को वैध करने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अटेली में पेयजल के 88 तथा सीवर के 167 कनेक्शन वैध किए गए।
कनीना में पेयजल के 80 तथा सीवर के 269 कनेक्शन वैध किए गए।
महेंद्रगढ़ में पेयजल के 135 तथा सीवर के 532 कनेक्शन वैध किए गए।
नांगल चौधरी में पेयजल के 279 तथा सीवर के 623 कनेक्शन वैध किए गए।
नारनौल में पेयजल के 215 तथा सीवर के 387 कनेक्शन वैध किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed