OSSC CHSL Vacancy: ओडिशा में निकली 124 पदों पर विशेषज्ञ की भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन; जानें शर्तें
OSSC CHSL Recruitment 2025-26: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचएसएल भर्ती के तहत ओडिशा में 124 विशेषज्ञ पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार पात्र हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शर्तों को पूरा कर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
OSSC CHSL Notification 2025-26: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्च माध्यमिक (10+2) स्तर भर्ती परीक्षा 2025 के अंतर्गत विशेषज्ञ पदों पर कुल 124 रिक्तियों की घोषणा की है। ये पद जल संसाधन विभाग में अमीन, मत्स्य विभाग में कनिष्ठ मत्स्य तकनीकी सहायक तथा राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में कनिष्ठ फोरेंसिक परिचारक के लिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 मार्च 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
12वीं पास करें आवेदन
- अमीन (जिला कार्यालय), राज्य संवर्ग के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बेसिक कंप्यूटर कौशल प्रमाण पत्र के साथ +2 (कला/विज्ञान/वाणिज्य) या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- कनिष्ठ मत्स्य तकनीकी सहायक (जेएफटीए), राज्य कैडर के लिए उम्मीदवार ने सीएचएसई/विश्वविद्यालय से +2 व्यावसायिक (मत्स्य पालन) या यदि व्यावसायिक मत्स्य पालन उपलब्ध न हो तो +2 विज्ञान उत्तीर्ण किया हो, तथा तैरना अच्छी तरह आना अनिवार्य है।
- जूनियर फोरेंसिक अटेंडेंट, राज्य कैडर के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड या संस्थान से विज्ञान विषय में +2 डिग्री होना आवश्यक है।
भाषा प्रवीणता
उम्मीदवारों को ओडिया भाषा को धाराप्रवाह पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए तथा निम्न में से किसी एक शर्त को पूरा करना आवश्यक है। उम्मीदवार ने ओडिया विषय के साथ मिडिल स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की हो, या गैर-भाषाई विषय में ओडिया को माध्यम बनाकर एचएससी या समकक्ष परीक्षा पास की हो।
इसके अलावा, ओडिशा सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय/संस्थान से सातवीं कक्षा या उससे ऊपर की कक्षा में ओडिया विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, अथवा ओडिशा सरकार के विद्यालय एवं जन शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित मध्य अंग्रेजी विद्यालय स्तर की उड़िया भाषा परीक्षा में सफल होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य/शहरी क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है, यानी उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।
भर्ती परीक्षा के पहले चरण में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।