फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ONGC Recruitment 2022 Vacancy Details Application Fee ongcindia.com Bumper Vacancies Non-Executive Posts

ONGC Recruitment 2022: ओएनजीसी में 900 से अधिक नौकरियों के लिए भर्ती शुरू, जानें आवेदन और चयन प्रक्रिया

Sun, 08 May 2022 07:20 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 08 May 2022 07:20 PM IST
सार

ONGC Recruitment 2022: सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओएनजीसी की भर्ती के तहत विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों के लिए 922 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
ONGC Recruitment 2022 Vacancy Details Application Fee ongcindia.com Bumper Vacancies Non-Executive Posts
ONGC Recruitment 2022 - फोटो : SELF

विस्तार

ONGC Recruitment 2022: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस खोज एवं उत्पादक कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर निकला है। ओएनजीसी ने 900 से अधिक गैर- कार्यकारी रिक्तियों के लिए भर्ती के लिए आवेदन जारी किए हैं। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार, सात मई से शुरू हो गई है और विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मई, 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के माध्यम से 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

ओएनजीसी भर्ती गैर- कार्यकारी रिक्तियों का विवरण

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ओएनजीसी की भर्ती के तहत विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों के लिए 922 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। ओएनजीसी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार 300 रुपये प्रति रखा गया है। जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग और पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक आदि श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओएनजीसी भर्ती 2022 के लिए यहां जानिए आवेदन की आसान प्रक्रिया

  • चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ongcindia.com पर जाएं।
  • चरण 2: इसके बाद होम पेज पर करिअर टैब पर क्लिक करें।
  • चरण 3: 'लागू करें' लिंक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें।
  • चरण 4: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।

 

विज्ञापन

ओएनजीसी भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद पीएसटी/ पीईटी/ कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, आवश्यकतानुसार, टाइपिंग परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन के लिए विस्तृत पात्रता और चयन संबंधी नियम शर्तें, ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर देख सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed